back to top
Tuesday, February 11, 2025
HomeHaryana GKआरम्भिक मुस्लिम आक्रमण | Early Muslim Invasions

आरम्भिक मुस्लिम आक्रमण | Early Muslim Invasions

आरम्भिक मुस्लिम आक्रमण

इन आक्रमणों की शुरुआत 1001 ई. में महमूद गजनवी के आक्रमण से हुई। उसने 1001 ई. से 1027 ई. तक 17 बार भारत पर आक्रमण किया।

भारत के हरियाणा क्षेत्र (दिल्ली, हाँसी सहित) पर महमूद गजनवी आक्रमण के पश्चात् तोमरों को हराकर चौहानों ने अपनी सत्ता कायम की।

वह भारत से धन लूटना चाहता था और साथ ही भारत में इस्लामी पताका भी फहराना चाहता था।

महमूद गजनवी का आक्रमण

  • 1009 ई. में महमूद गजनवी ने थानेसर पर हमला किया। उस समय वहाँ का शासक जयपाल था।
  • महमूद गजनवी का भारत पर यह छठा आक्रमण तथा हरियाणा क्षेत्र पर प्रथम आक्रमण था। महमूद बिना लड़े ही नारायणगढ़ से अपनी सेना के साथ वापस चला गया।
  • 1014 ई. में गजनवी ने थानेसर पर पुनः हमला किया। इस आक्रमण के समय थानेसर का शासक जयपाल था।
  • तोमर शासक जयपाल की सहायता की अपील पर राजपूत शासकों में एकता नहीं बनी और वह पराजित हुआ।
  • महमूद गजनवी ने थानेसर में भारी लूटपाट की तथा चक्रस्वामी की मूर्ति तोड़ दी।
  • महमूद गजनवी के थानेसर पर आक्रमण के समय उसका दरबारी कवि अलबरूनी भी उसके साथ था।
  • अलबरूनी ने अपनी रचना ‘किताब – उल – हिन्द’ में थानेसर को हिन्दुओं का महत्त्वपूर्ण केन्द्र बताया था।
  • हरियाणा के बाद महमूद गजनवी ने दिल्ली पर हमला करना चाहा, किन्तु सैनिकों के विरोध के कारण उसे वापस लौटना पड़ा।
  • महमूद गजनवी ने पंजाब को जीतकर अपने राज्य में मिला लिया, किन्तु हरियाणा को अपने राज्य में न मिलाकर यथावत छोड़ दिया।
  • तुर्क आक्रमण के कारण तोमर शासकों ने अत्यधिक धक्का लगा किन्तु वह धीरे-धीरे अपनी शक्ति को सुदृढ़ करने का प्रयास करते रहे।

मासूद के आक्रमण

  • महमूद गजनवी के बाद 1037 ई. में उसके पौत्र मासूद ( 1030-41 ई.) ने हाँसी पर आक्रमण किया और तोमर शासक कुमारपाल देव (1021-1051 ई.) से उसका संघर्ष हुआ, 12 दिनों के युद्ध मासूद की जीत हुई।
  • इसके साथ ही उसका थानेसर-कुरुक्षेत्र सहित सारे हरियाणा पर कब्जा हो गया । 1043 ई. में मासूद के बेटे मसूद ने आक्रमण किया।
  •  तोमर शासक कुमारपाल देव ने अन्य शासकों की सहायता से मसूद को पराजित कर दिया। इस प्रकार 1043 ई. में हरियाणा गजनवी शासन से मुक्त हुआ।
  • कुमारपाल देव के निधन के बाद अनंगपाल द्वितीय ( 1051-81 ई.) शासक बना। अनंगपाल द्वितीय ने फरीदाबाद के पास सूरजकुण्ड का निर्माण कराया था।
  • 1081 ई. के बाद गजनी के शासक इब्राहिम ने आक्रमण किया और तोमर शासक तेजपाल ( 1081-1105 ई.) ने बिना लड़े अधीनता स्वीकार कर ली।
Note – The above given information has been published only after checking it once or twice. if there is still any error in the given information, then comment us below box so that we can correct the information.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us -

10,000FansLike

Most Popular

Recent Comments