back to top
Tuesday, February 11, 2025
HomeHaryana GKहरियाणा की कृषि, प्रमुख फसले, फल व सब्जियाँ (Agriculture Production of Haryana)

हरियाणा की कृषि, प्रमुख फसले, फल व सब्जियाँ (Agriculture Production of Haryana)

प्रिय पाठकों, आज हम Haryana Magazine की टीम के माध्यम से आज हम आपके लिए हरियाणा की कृषि, प्रमुख फसले, फल व सब्जियाँ (Agriculture Production of Haryana) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी लेकर आए है, जिससे आप आने वाले HSSCSSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है।

अगर आपके पास हरियाणा की कृषि, प्रमुख फसले, फल व सब्जियाँ (Agriculture Production of Haryana) से सम्बंधित कोई जानकारी है, जानकारी अधूरी रह जाती है या फिर हमारी जानकारी में कोई गलती है तो कृपा आप हमारे कॉमेंट बॉक्स में सांझा कर सकते है।

हरियाणा की कृषि, प्रमुख फसले, फल व सब्जियाँ (Agriculture Production of Haryana)
हरियाणा की कृषि, प्रमुख फसले, फल व सब्जियाँ (Agriculture Production of Haryana)

हरियाणा की कृषि, प्रमुख फसले, फल व सब्जियाँ (Agriculture Production of Haryana)

जैसा आपको ज्ञात है की हरियाणा प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है हरियाणा प्रदेश की एक तिहाई जनसंख्या गांवों मे निवास करती है और हरियाणा मे 70 % लोग, जो कृषि पर निर्भर रहते है वर्तमान में खाद्यान और दुग्ध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। हरियाणा आर्थिक रूप से दक्षिण एशिया का सबसे विकसित क्षेत्र है और यहाँ कृषि एवं विनिर्माण उद्योग ने 1970 के दशक से निरंतर वृद्धि का प्राप्त की है तो आइए देखते है (Agriculture Production of Haryana) के बारे मे पूरी जानकारी

हरियाणा की कृषि उत्पादन(Agriculture Production of Haryana)

  • भौगोलिक क्षेत्र: 44.21 हजार हेक्टेयर
  • कृषि क्षेत्र: 38.09 लाख हेक्टेयर
  • शुद्ध बोया हुआ क्षेत्र: 35.66 लाख हेक्टेयर
  • सकल फसल क्षेत्र: 65.40 लाख हेक्टेयर
  • सकल सिंचित क्षेत्र:34.40 लाख हेक्टेयर
  • शुद्ध सिंचित क्षेत्र: 29.30 लाख हेक्टेयर
  • फसल तीव्रता: 182.40%
  • सिंचाई तीव्रता: 183%
  • जोतो की संख्या: 16 लाख

हरियाणा राज्य का खाद्यान उत्पादन 25.92 लाख टन था जो अब बढ़कर 183.42 लाख टन हो गया है या आँकड़े 2011-12 के अनुसार है तो आइए पढ़ते है हरियाणा की कृषि के विभिन्न रूप कौन कौन से है

इन्हें भी पढ़िए: हरियाणा में सिंचाई एवं उसके स्रोत (Sources of Irrigation in Haryana)

हरियाणा की फसले ऋतुओ के आधार पर

खरीफ की फसल

यह फसल मानसून शुरू होने से पहले जून जुलाई मे बोई जाती है और यह सितंबर और अक्टूबर मे काट ली जाती है इसे सावनी फसल भी कहा जाता है जैसे; चावल, मक्का, बाजरा, कपास, गन्ना, मूंगफली उड़द आदि

रबी की फसल

ये फसले सर्दियों के शुरुआत मे अक्टूबर से नवंबर मे बोई जाती है और गर्मियों के शुरुआत अप्रैल मई मे काट ली जाती है इसे आषाढी फसल भी कहा जाता है जैसे : गेहू, मटर, चना, सरसों, मसूर, अरहर, जौ आदि

जायद की फसल

इसे चारा फसल भी कहा जाता है और यह फरवरी मार्च मे बोई जाती है यह ग्रीष्मकाल (मई जून ) मे वर्षा शुरू होने पर काट ली जाती है जैसे : सब्जिया, तरबूज, ककड़ी, नगदी (तंबाकू) और बेल वाली सब्जी  आदि

हरियाणा की प्रमुख फसले(Agriculture Production of Haryana)

भारत देश का प्रमुख फसलों मे हरियाणा का एक महत्वपूर्ण स्थान है कुछ फसले जो पूरे भारत देश मे प्रसिद्ध है तो आइए पढ़ते है हरियाणा की प्रमुख फसले(Agriculture Production of Haryana) के बारे मे विस्तृत जानकारी

गेहू

  • वर्षा: 25 से 70 सेमी
  • तापमान: 10 से 25 सेनटिग्रिड
  • मिट्टी: हल्की दोमट व चिकनी मिट्टी
  • उत्पादन: सबसे अधिक सिरसा जिले मे लगभग 11% व सबसे कम पंचकूला मे 0.4% होता है गेहू के उत्पादन मे हरियाणा राज्य को गेहू की टोकरी कहा जाता है

चावल

  • वर्षा: 70 से 200 सेमी
  • तापमान: 20  से 27 सेनटिग्रिड
  • मिट्टी: हल्की दोमट व चिकनी मिट्टी
  • उत्पादन: हरियाणा का बासमती चावल पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है सबसे ज्यादा चावल करनाल जिले मे पाया जाता है जसी धान का कटोरा भी कहा जाता है कैथल, कुरुक्षेत्र जिले मे चावल का उत्पादन किया जाता है

गन्ना

  • वर्षा: 100  से 150 सेमी
  • तापमान: 30 से 35 सेनटिग्रिड
  • मिट्टी: दिमात व नमी युक्त गहरी मिट्टी
  • उत्पादन: भारत देश मे ही गन्ने का जन्म स्थान बताया गए है विश्व मे गन्ने का उत्पादन भारत का स्थान दूसरा है सबसे ज्यादा गन्ना यमुनानगर 27.6 % मे होता है  और एशिया की सबसे बड़ी सरस्वती शुगर मिल है यह एक बारह मासी फसल बताई जाती है

इन्हें भी पढ़िए: हरियाणा में सिंचाई एवं उसके स्रोत (Sources of Irrigation in Haryana)

कपास

कपास
कपास
  • वर्षा: 80 से 150 सेमी
  • तापमान: 20 से 25 सेनटिग्रिड
  • मिट्टी: मध्यम व काली गहरी मिट्टी
  • उत्पादन: इसे सफेद सोना भी कहा जाता है और सबसे ज्यादा कपास सिरसा जिले मे पाई जाती है  और हरियाणा मे दो किस्म की कपास बोई जाति है अमेरिकन कपास व देशी कपास

ज्वार

ज्वार
ज्वार
  • वर्षा: 30 से 100 सेमी
  • तापमान: 21 से 25 सेनटिग्रिड
  • मिट्टी: हल्की दोमट
  • उत्पादन: भारत देश मे सबसे ज्यादा महराष्ट्र मे इसका उत्पादन किया जाता है पशु चारे के रूप मे प्रयोग किया जाता है और महेंद्रगढ़, सिरसा , भिवानी, जींद, सोनीपत और रोहतक जिले प्रमुख है

मक्का

  • वर्षा: 50 से 100 सेमी
  • तापमान: 25 से 30 सेनटिग्रिड
  • मिट्टी: गहरी
  • उत्पादन: भारत देश मे सबसे ज्यादा आंध्रप्रदेश मे होता हो और हरियाणा मे पंचकुला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल मे इसका उत्पादन किया जाता है

बाजरा

बाजरा
बाजरा
  • वर्षा: 30 से 50 सेमी
  • तापमान: 25 से 30 सेनटिग्रिड
  • मिट्टी: रेतली मिट्टी
  • उत्पादन: इसे मोटा अनाज भी कहा जाता है हरियाणा मे सबसे ज्यादा भिवानी जिले मे बाजरा पाया जाता है

Read Also: हरियाणा के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यास (Famous litterateurs and novels of Haryana)

कृषि उत्पादन के मुख्य रूप (Agriculture Production of Haryana)

  • मधुमक्खीपालन
  • बागवानी कृषि
  • फूल विज्ञान
  • मछली पालन
  • रेशम उधोग
  • रेशम किट शहतूत
  • अंगूर की कृषि
  • केंचुआ पालन
  • सब्जी की खेती

हरियाणा के प्रमुख फल व उत्पादक क्षेत्र क्रम अनुसार

फलों के नाम उत्पादक क्षेत्रों के नाम
आम अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल
अमरूद करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद
पपीता यमुनानगर, करनाल, पंचकुला
बेर सोनीपत, गुरुग्राम, हिसार
आंवला गुरुग्राम, सिरसा, हिसार
केला व सेब फतेहाबाद
आड़ू सिरसा

हरियाणा के प्रमुख सब्जियां व उत्पादक क्षेत्र क्रम अनुसार

सब्जियों के नाम उत्पादक क्षेत्रों के नाम
आलू कुरुक्षेत्र, यमुनानगर
प्याज गुरुग्राम, सोनीपत
फूलगोभी सोनीपत, पानीपत
कुकुरबिट्स करनाल, सोनीपत
शकरगंद कुरुक्षेत्र

 

Read Also: हरियाणा की मूर्तिकला व चित्रकला (Famous sculpture and painting of Haryana)

हरियाणा के प्रमुख फूल व उत्पादक क्षेत्र क्रम अनुसार

फूलों के नाम उत्पादक क्षेत्रों के नाम
गुलाब पानीपत, सोनीपत
गेंदा गुरुग्राम, सोनीपत
राजनीगंदा फरीदाबाद
गलीडियोलस फरीदाबाद , गुरुग्राम
झड़िया गुरुग्राम

हरियाणा के प्रमुख मसाले व उत्पादक क्षेत्र क्रम अनुसार

मसालों के नाम उत्पादक क्षेत्रों के नाम
हल्दी यमुनानगर, कुरुक्षेत्र
मिर्च यमुनानगर, करनाल
धनिया कुरुक्षेत्र, करनाल
लहूसन करनाल, यमुनानगर
मेथी गुरुग्राम, हिसार

हरियाणा की फसल उत्पादन क्रम अनुसार(Agriculture Production of Haryana)

फसल का नाम जिला प्रतिशत अनुसार %
सरसों महेंद्रगढ़ 22.09
चावल करनाल 14.11
जौ भिवानी 25.85
बाजरा भिवानी 54.47
चना भिवानी 20.09
मक्का पंचकुला 57.69
ज्वार रोहतक 32.25
गन्ना यमुनानगर 26.96
गेहूं सिरसा 11.75

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (Agriculture Production of Haryana)

  • हरियाणा मे सबसे ज्यादा सरसों का उत्पादन: महेंद्रगढ़
  • भारत देश मे सबसे अधिक गेंहू: हरियाणा
  •  एशिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी: गन्नौर सोनीपत
  • MM फूड पार्क: राई सोनीपत
  • फूड पार्क: साहा अम्बाला
  • फूड पार्क: नरवाना जींद
  • फूड पार्क: डबवाली सिरसा
  • मेगा फूड पार्क: रोहतक के 50 एकड़ मे

इसे भी पढ़िए: हरियाणा के प्रसिद्ध संग्रहालय (Famous Museums of Haryana)

  • मेगा फूड पार्क: सोनीपत, बहड़ी गाँव
  • मेगा फूड पार्क: पानीपत
  • हरियाणा मे सबसे अधिक गेंहू: सिरसा
  • आम की बागवानी नहीं होती: महेंद्रगढ़
  • हरियाणा मे सबसे अधिक गन्ना: यमुनानगर
  • देश मे सबसे अधिक बासमती चावल: करनाल
  • हरियाणा मे सबसे अधिक मसाला: हल्दी
  • कृषक उपहार योजना: 2 अक्टूबर 2000 को शुरू
  • हरियाणा मे सबसे अधिक फल: आम, अम्बाला मे
  • हरियाणा मे सबसे अधिक सब्जी: आलू
  • हरियाणा की सबसे ज्यादा वाणिज्य व नगदी फसल: गन्ना और कपास
  • एशिया मे सबसे ज्यादा गुलाब के फूल: चंडीगढ़
  • भारत मे बटन मशरूम मे उत्पादन मे पहला स्थान: हरियाणा
  • एशिया की दसूरी सबसे बड़ी अनाज मंडी: लाड़वा कुरुक्षेत्र
  • राष्टीय बागवानी मिशन के तहत भारत सरकार ने 2 परोयोजनाओ की मंजूरी दी है
    • Center of Excellence for Fruits: मंजियाना परियोजना, सिरसा
    • Center of Excellence for Vegetables: घरौंडा, करनाल
  • राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड व राज्य बागवानी बोर्ड ने हरियाणा को चार क्षेत्रों म बाँटा गया है
    • उतर पूर्वी क्षेत्र
    • उत्तर पश्चिम क्षेत्र
    • मध्य क्षेत्र
    • दक्षिण पूर्वी क्षेत्र
Note – The above given information has been published only after checking it once or twice. if there is still any error in the given information, then comment us below box so that we can correct the information.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us -

10,000FansLike

Most Popular

Recent Comments