हरियाणा राज्य की सीमा से लगते पड़ोसी राज्य, हरियाणा के जिलों से लगते पड़ोसी राज्य के जिलों की जानकारी

हरियाणा राज्य की सीमा से लगते पड़ोसी राज्य, हरियाणा के जिलों से लगते पड़ोसी राज्य के जिलों की जानकारी

हरियाणा भारत का एक राज्य है जो 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग हो कर देश का 22वां सबसे बड़ा राज्य बना। जो कि भारत के कुल क्षेत्रफल का 1.4% (44212 वर्ग किलोमीटर) है व यह भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

इस पोस्ट में हम बात करेंगे हरियाणा राज्य की सीमा से लगते पड़ोसी राज्य, हरियाणा के जिलों से लगते पड़ोसी राज्य के जिलों की सीमाओं के बारे में। दी गई जानकारी  बहुत ही महत्वपूर्ण है जो आपके HSSC, , HPSC, HTET, HCET, हरियाणा पुलिस आदि एक्जाम में पुछे जा सकते है। हरियाणा राज्य की 5 राज्यों के साथ सीमाएं लगती है। जिसका विवरण नीचे तालिका में दिया गया है, इसी के साथ तालिका में राज्यों के साथ लगने वाले हरियाणा के जिले भी दिए गए है।

हरियाणा राज्य की सीमा से लगते पड़ोसी राज्य, हरियाणा के जिलों  से लगते पड़ोसी राज्य के जिलों की जानकारी

हरियाणा राज्य की सीमा से लगते पड़ोसी राज्य, व जिले

पड़ोसी राज्य/ स्थिति पड़ोसी राज्य के साथ लगते जिले
हिमाचल प्रदेश उत्तर-पूर्व यमुना नगर, पंचकुला, अंबाला
उत्तराखंड पूर्व यमुना नगर (11 किलोमीटर)
उत्तर प्रदेश पूर्व यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फ़रीदाबाद, पलवल, मेवात
राजस्थान पश्चिम-दक्षिण सिरसा, फ़तेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेन्द्र्गढ़, रेवाड़ी, मेवात
पंजाब उत्तर-पश्चिम सिरसा, फ़तेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, पंचकुला

कुछ महत्वपूर्ण जानकारी –

  • दिल्ली – यह हरियाणा के पूर्व में स्थित है, इसके साथ हरियाणा के चार जिलों की सीमा लगती है, जैसे सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद
  • चरखी दादरी व रोहतक हरियाणा के 2 ऐसे जिले है जिसकी सीमाएं किसी भी राज्य को नहीं लगती।
  • सिरसा व फ़तेहाबाद की सीमाएं राजस्थान व पंजाब से लगती है।
  • मेवात के साथ भी दो राज्य राजस्थान, उत्तर प्रदेश की सीमाएं लगती है।
  • यमुना नगर के साथ 3 राज्यों की सीमा लगती है – हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश
  • झज्जर व गुरुग्राम हरियाणा के ऐसे जिले है जो केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सीमा से लगते है व अन्य किसी भी राज्य की सीमा से नहीं लगते।
  • पंचकुला हरियाणा का एकमात्र ऐसा जिला है जिसकी सीमाएं 2 राज्य पंजाब व हिमाचल प्रदेश से लगती है और 1 केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से लगती है।

हरियाणा की सीमा से लगने वाले हिमाचल प्रदेश के जिले –  

  • हिमाचल के 2 जिलों सोलन, व सिरमौर से हरियाणा के 3 जिलों पंचकुला, अंबाला व यमुनानगर से लगती है ।
  • सबसे लंबी सीमा हिमाचल प्रदेश की पंचकुला के साथ लगती है।
हरियाणा के जिले हिमाचल प्रदेश के जिले
पंचकुला सोलन, सिरमौर
अंबाला, सिरमौर
यमुनानगर सिरमौर

हरियाणा की सीमा से लगने वाले पंजाब के जिले –  

हरियाणा के जिले पंजाब के जिले
पंचकुला मोहाली
अंबाला पटियाला
कुरुक्षेत्र पटियाला
कैथल पटियाला
जींद संगरूर + पटियाला
फ़तेहाबाद मानसा-संगरूर
सिरसा मुक्तसर+मानसा+बठिंडा

पंजाब की सीमा से लगने वाले हरियाणा के जिले –  

पंजाब के जिले हरियाणा के जिले
पटियाला जींद+कैथल+कुरुक्षेत्र+अंबाला
मुक्तसर सिरसा
संगरूर फ़तेहाबाद+जींद
मोहाली पंचकुला+अंबाला
मनसा सिरसा+फ़तेहाबाद
बठिंडा सिरसा

हरियाणा की सीमा से लगने वाले राजस्थान के जिले –

हरियाणा के जिले राजस्थान के जिले
सिरसा हनुमानगढ़
फ़तेहाबाद हनुमानगढ़
हिसार हनुमानगढ़
भिवानी हनुमानगढ़ + चुरू + झुंझनु
महेंद्रगढ़ अलवर + जयपुर + सीकर + झुंझनु
रेवाड़ी अलवर
नूह अलवर + भरतपुर

राजस्थान की सीमा से लगने वाले हरियाणा के जिले –

राजस्थान के जिल हरियाणा के जिले
हनुमानगढ़ सिरसा + फ़तेहाबाद + हिसार + भिवानी
अलवर महेन्द्रगढ़ + रेवाड़ी + नुंह
भरतपुर नुंह
चुरू भिवानी
झुंझनु भिवानी + महेन्द्रगढ़
जयपुर महेन्द्रगढ़
सीकर महेन्द्रगढ़

हरियाणा की सीमा से लगने वाले उत्तर प्रदेश के जिले –

हरियाणा के जिले उत्तर प्रदेश के जिले
यमुनानगर सहारनपुर
करनाल सहारनपुर + शामली
पानीपत शामली
सोनीपत बागपत
फ़रीदाबाद गौतमबुद्ध नगर
पलवल गौतमबुद्ध नगर + अलगढ़ + मथुरा
नुंह मथुरा

उत्तरप्रदेश की सीमा से लगने वाले हरियाणा के जिले –

उत्तर प्रदेश के जिल हरियाणा के जिले
सहारनपुर यमुनानगर + करनाल
शामली करनाल + पानीपत
मथुरा पलवल + नुंह
गौतमबुद्ध नगर फ़रीदाबाद + पलवल
बागपत सोनीपत
अलीगढ़ पलवल

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *