हरियाणा के गांवों के बदले गए नामों की सूची

नमस्कार दोस्तों,

हरियाणा मैगज़ीन में आपका स्वागत है।

काफी समय से हरियाणा में अनेक गांवों के अजीबो-गरीब नाम थे जिनको बोलने में परेशानी व शर्म महसूस होती थी। इन गांवों के लोग लंबे समय से इन विचित्र नामों को बदलने की मांग उठा रहे थे।

हरियाणा की मनोहर सरकार ने अपने गांवों के अजीब नामों से परेशानी झेलनी वाले लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। अब हरियाणा के उन 17 गांवों के नाम बदलने को गौरवपूर्ण स्थान मिला है, जिन्हें शर्मनाक, अजीब या अपमानजनक नामों से टैग किया गया था। इन गांवों के नए नामों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा जारी “उपलब्धि पुस्तिका” में जगह मिली है.

हरियाणा के गांवों के बदले गए नामों की सूची

क्र. स. पुराना नाम बदला गया नया नाम संबन्धित जिले का नाम
1. गढ़ी सांपला चौ. छोटूराम नगर रोहतक
2. पंजोखड़ा पंजोखड़ा साहिब अंबाला
3. अमीनगाँव अभिमन्युपुर कुरुक्षेत्र
4. खिज्राबाद प्रतापनगर यमुनानगर
5. बल्भ्भगढ़ बलरामगढ़ फ़रीदाबाद
6. चमार खेड़ा सुंदर खेड़ा हिसार
7. संघ-सरिता बाबा भूषण शाहनगर सिरसा
8. मुस्तफ़ाबाद सरस्वती नगर यमुनानगर
9. बाल रांगडान बाल राजपूतान करनाल
10. माखेस्योराज माखोसरानी सिरसा
11. दुर्जनपुर सज्जनपुर भिवानी
12. पिंडारी पांडु पिंडारा जींद
13. भोंडसी भुवनेश्वरी गुरुग्राम
14. झिमरी खेड़ा जौली करनाल
15. गोठड़ा टप्प खेरी गोठड़ा अहीर रेवाड़ी
16. कुत्ताबढ़ प्यारनगर हिसार
17. कुतियावाली शहजादपुर हिसार
18. चामखेड़ा देवनगर महेन्द्रगढ़
19. गंदा अजीत नगर फ़तेहाबाद
20. किन्नर गैबीनगर हिसार
21. मेवात नुंह नुंह
22. गुडगाँव गुरुग्राम गुरुग्राम
23. लूला अहीर कृष्ण नगर रेवाड़ी

हरप्रीत कौर – गंदा गांव (नया नाम – अजित नगर) की बेटी हरप्रीत कौर, जिन्होंने गांव का नाम बदलवाने के लिए उत्प्रेरक की भूमिका अदा की थी। उन्होंने साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखकर उनका ध्यान अपने गांव के नाम के कारण निवासियों को होने वाली शर्मिंदगी, अपमान की ओर आकर्षित किया था क्योंकि गांव का नाम ही ऐसा था कि लोग बताते में शर्मिंदगी महसूस करते थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *