back to top
Wednesday, February 12, 2025
HomeHaryana GK & Current (Asked Questions)हरियाणा सामान्यज्ञान व समसामयिक के पिछली परीक्षाओं पूछे गए प्रश्न – 2

हरियाणा सामान्यज्ञान व समसामयिक के पिछली परीक्षाओं पूछे गए प्रश्न – 2

नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में हरियाणा सामान्यज्ञान व समसामयिक के पिछली परीक्षाओं (Haryana GK & Current Asked in previous exams of Haryana) में पुछे गए प्रश्न दिए गए है जो हरियाणा से संबन्धित विभिन्न एक्जाम की की तैयारी में आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे।

हरियाणा सामान्यज्ञान व समसामयिक के पिछली परीक्षाओं पूछे गए प्रश्न


ADVT 12/2019, Cat 46 , Craft Instructor

  1. फिरोज़शाह तुगलक ने अपनी प्यारी गुजरी रानी के लिए कौन सा विख्यात स्मारक बनाया ?
    उत्तर – गुजरी महल
  2. हरियाणा के रोहतक जिले में कौन सा विख्यात स्मारक स्थित है?
    उत्तर – चोरों-की-बाओली
  3. निम्न में से कौन सा हरियाणा का राज्य वृक्ष है?
    उत्तर – पीपल
  4. हरियाणा स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की स्थापना कब हुई?
    उत्तर – 1974
  5. निम्न में से कौन सा प्राणी हरियाणा राज्य का राज्य पशु घोषित किया गया है? (शेर, सिंह, हिरण, काला हिरण)
    उत्तर – काला हिरण
  6. हरियाणा के कौन से शहर में सुल्तान इब्राहिम लोधी पर विजय पाने के चिन्ह के तौर पर राजा बाबर ने काबुली बाग में मस्जिद बनाई गई?
    उत्तर – पानीपत
  7. हरियाणा में हिन्दी साहित्य को सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए प्रख्यात साहित्यकार को निम्न में से कौनसा पुरस्कार दिया जाता है?
    उत्तर – सूर सम्मान
  8. 1857 के विद्रोह के बाद हरियाणा को ______ के साथ मिला दिया गया था।
    उत्तर – पंजाब
  9. राजा हर्षवर्धन ने अपनी राजधानी के रूप में ________ को अपनाया, हालांकि थानेसर स्थापित राजधानी थी।
    उत्तर – कन्नौज
  10. पहलवान श्री योगेश्वरदत्त और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान श्री संदीप सिंह, हरियाणा की किस राजनैतिक पार्टी में शामिल हुए है?
    उत्तर – BJP
  11. 2019 में, सूरजकुंड मेला के लिए थीम _______ राज्य था।
    उत्तर – महाराष्ट्र
  12. हरियाणा पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट की छेड़छाड़ को रोकने के लिए कौन-सा सॉफ्टवेयर उपयोग करती है?
    उत्तर – TRAKEA
  13. दुबई में आयोजित पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के किस भाला फेंकने वाले ने एस्वर्ण पदक जीता?
    उत्तर – संदीप चौधरी
  14. हरियाणा का पहला राज्य कवि कौन था?
    उत्तर – श्री उदय भानु हंस
  15. संस्कृत भाषा की पहली ऐतिहासिक काव्य कृति _______, बाणभट्ट द्वारा लिखी गई है।
    उत्तर – हर्ष चरित
  16. अल्ताफ हुसैन हाली, महान उर्दू विद्वान का जन्म हरियाणा के किस जिले में हुआ था?
    उत्तर – पानीपत
  17. कलेसर नेशनल पार्क हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
    उत्तर – यमुनानगर
  18. हरियाणा की सीमा पंजाब और हिमाचल प्रदेश से _______ दिशा में लगती है।
    उत्तर – उत्तर से
  19. शिवालिक पहाड़ियाँ हरियाणा के ______ में स्थित है।
    उत्तर – उत्तर-पूर्व
  20. हरियाणा में ___________ जिले है।
    उत्तर – 22
  21. हरियाणा में पंचायती राज का ________ स्तर ग्राम पंचायत है।
    उत्तर – पहला
  22. हरियाणा राज्य को अप्रैल, 2019 में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कितने समूहों में विभाजित किया गया था?
    उत्तर – 14
  23. ___________ हरियाणा में वैज्ञानिक उपकरण का सबसे बड़ा निर्माता है।
    उत्तर – अंबाला
  24. हरियाणा में, उर्दू के प्रथम राज्य कवि के रूप में किसे सम्मानित किया गया था?
    उत्तर – श्री अनूपचंद आफताब
  25. 1 जनवरी 2020 को, हरियाणा विधानसभा में विपक्ष का नेता कौन है।
    उत्तर – श्री भूपिंदर सिंह हुड्डा
  26. हरियाणा में मुर्रा ग्रामीण किसान-जनता की जीवन रेखा बन गया है। मुर्रा किस जानवर की नस्ल है?
    उत्तर – भैंस

Advt 12/2019, Cat No. 70 – Group Instructor In-Charge

  1. ‘हरियाणा’ शब्द का मतलब क्या है?
    उत्तर – हरि का वन भूमि
  2. वैदिक काल के शुरू में, 4 वेदों में से कौन से वेद की निर्मती हरियाणा के क्षेत्र में हुई?
    उत्तर – ऋग्वेद
  3. हरियाणा राज्य की पहली महिला प्रमुख शासन सचिव और पहली गृह सचिव कौन थी?
    उत्तर – नवराज संधु
  4. ‘फार्मा पार्क’ जिसका लक्षय, अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहन देने वाली अकादमीया और एकोसिस्टम सुगम कर फार्मास्युटिकल उत्पादन का हब बनाकर हरियाणा का विकास करना है, वो कहाँ स्थित है?
    उत्तर – करनाल
  5. ‘शिक्षा सेतु’ नामक मोबाइल एप का शुभारंभ कौन सी सरकार ने किया था?
    उत्तर – हरियाणा
  6. देश के कुल क्षेत्र से हरियाणा राज्य _________ क्षेत्र अधिपत्य करता है।
    उत्तर – 1.3%
  7. निम्न में से कौन सी नदी हरियाणा की है? (चलियार, प्रंहिता, नोय्यल, चौतंग)
    उत्तर – चौतंग
  8. हरियाणवी भाषा कौन सी लिपि का प्रयोग करती है?
    उत्तर – देवनागरी
  9. निम्न में से कौन सा नृत्य मूलत: हरियाणा से है? (खोडिया, भांगड़ा, हुर्का बौल, नामजेन)
    उत्तर – खोडिया
  10. हरियाणा के राज कवि कौन है?
    उत्तर – उदय भानू हंस
  11. हरियाणा का सबसे बड़ा तालाब कौन सा है? (सूरजकुंड तालाब, दमदमा तालाब, ब्लू बर्ड तालाब, बदखल तालाब)
    उत्तर – दमदमा तालाब
  12. निम्न में से कौन सी नदी की डिब्यूट्री (उपनदी) नहीं है? (मार्कण्ड, चौतंग, कौशल्या, बेत्रावती)
    उत्तर – बेत्रावती (बेटवा नदी)
  13. घग्गर नदी का प्रदूषण मिटाने के लिए सरकार ने जो उपक्रम शुरू किया है उसका क्या नाम है?
    उत्तर – घग्गर एक्शन प्लान
  14. 1885 में कौन सा पहला समाचार पत्र हरियाणा से प्रकाशित हुआ था?
    उत्तर – जैन प्रकाश

Advt 11/2019 , Cat No. 01, Junior System इंजीनियर

  1. कौरवों और पांडवों के बीच महान युद्ध हरियाणा में कहाँ हुआ था?
    उत्तर – कुरुक्षेत्र में
  2. तराइन की पहली लड़ाई में किसकी हार हुई थी?
    उत्तर – मुहम्मद गौरी की
  3. चुनाव आयोग ने किस पार्टी को दिसंबर 2019 को किस पार्टी को हरियाणा राज्य की पार्टी के रूप में मान्यता प्रदान की?
    उत्तर – जननायक जनता पार्टी को
  4. नवंबर 2019 में आयोजित सीनियर रेस्लिंग नेशनल चैंपियनशिप में किस पहलवान ने स्वर्ण पदक जीता था?
    उत्तर – विनेश फ़ौगाट ने
  5. हरियाणा के विष्णु मंजु को ______ के लिए राज्य युवा पुरस्कार मिला है।
    उत्तर – सामाजिक कार्य के लिए
  6. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी ने कितनी सीटें जीती थी?
    उत्तर – 31
  7. प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने तथा लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक थैले उपयोग न करने को प्रेरित करने के लिए, 87,297 प्लास्टिक के थैलो की मदद से कछुए की मूर्ति __________ में बनाई गई है।
    उत्तर – ब्रह्म सरोवर
  8. दीप चंद बहमन हरियाणा के ___________ कलाकार थे।
    उत्तर – सांग
  9. ‘हरियाणा तिलक’ एक साप्ताहिक समाचार पत्र है, जो की रोहतक, हरियाणा से प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र किस भाषा में प्रकाशित होता है।
    उत्तर – उर्दू
  10. रत्नावली और प्रियदर्शिका शास्त्रीय शैली में प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य है। इनके रचयिता ________ है।
    उत्तर – हर्षवर्धन
Note – The above given information has been published only after checking it once or twice. if there is still any error in the given information, then comment us below box so that we can correct the information.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us -

10,000FansLike

Most Popular

Recent Comments