back to top
Wednesday, February 12, 2025
HomeHaryana GKहरियाणा की वेशभूषा (Famous Costumes of Haryana)

हरियाणा की वेशभूषा (Famous Costumes of Haryana)

प्रिय पाठकों, आज हम Haryana Magazine की टीम के माध्यम से आज हम आपके लिए हरियाणा की वेशभूषा (Famous Costumes of Haryana) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी लेकर आए है, जिससे आप आने वाले HSSCSSC, Bank Jobs आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है।

अगर आपके पास हरियाणा की वेशभूषा (Famous Costumes of Haryana) से सम्बंधित कोई जानकारी है, जानकारी अधूरी रह जाती है या फिर हमारी जानकारी में कोई गलती है तो कृपा आप हमारे कॉमेंट बॉक्स में सांझा कर सकते है।

हरियाणा की वेशभूषा (Famous Costumes of Haryana)

 

हरियाणा की वेशभूषा (Famous Costumes of Haryana)

प्राचीन काल से ही हरियाणा की पारम्परिक वेशभूषा खादी थी, पुरुष धोती कुर्ता और महिलाएं घाघरा कुर्ती पहनती थी लेकिन धीरे धीरे ये पहनावा समय के अनुसार बदलता गया लेकिन कई जिलों में आज भी यह परम्परा कायम है तो आइए देखते है कि हरियाणा की पुरषो की वेशभूषा व महिलाओं की वेशभूषा (Famous Costumes of Haryana) कौन कौन सी है

[wp_ad_camp_2]

हरियाणा में पहने जाने वाली प्रमुख वेशभूषा:

  • स्त्रियों की वेशभूषा
  • पुरुषों की वेशभूषा

पुरुषों की वेशभूषा

  • धोती- कुर्ता: यह हरियाण प्रदेश का प्रमुख पहनावा है जो पुरषो द्वारा कमर के निचे पहना जाता है और यह सफेद रंग एक एक लाल चादर जैसा होता है। इनके साथ ही सफेद रंग का कुर्ता पहना जाता है धोती कुर्ता हरियाणा प्रदेश की शान माना जाता है कोई लोग सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा भी पहना करते है। (कुर्ता-धोती या कुर्ता-पायजामा एक जोड़ी के रूप में पहने जाते हैं)

इन्हें भी पढ़िए: हरियाणा के प्रसिद्ध साँगी ( Famous Sangi of Haryana)

  • पगडी: यह भी ज्यादातर सफेद रंग के चादर का एक छोटा टुकड़ा होता है। जो सिर के ऊपर बांधा जाता है जिसे देसी भाषा मे पागड़ी व साफा भी कहा जाता है शहरी इलाको में इसे टोपी कहते है। राजपूत लोग जो पगड़ी पहनते है। उसे पाग कहा जाता है।
  • लोईएक प्रकार का चादरनुमा ओढ़ने का वस्त्र होता है।
  • साफा: यह एक तरह के सैनिक फैशन की पगड़ी होती है।
  • गुलीबन्द: यह सर्दियों द्वारा पहनने जाने वाला ऊनी वस्त्र है जो गर्दन पर लपेटा जाता है जिसे स्थानीय भाषा मे मफलर कहा जाता है।
[wp_ad_camp_2]
  • दुशाला या कम्बल: यह सर्दियों द्वारा पहनने जाने वाला ऊनी वस्त्र होता है जो अधिक मोटा होता है। ज्यादातर बड़े बुजर्ग इसे सर्दियों में पहना करते है इसे शॉल भी कहा जाता है।
  • खेस: यह शुरुआत की सर्दियों में पहना जाता है और यह मोटी सुत का बना हुआ होता है।
  • दोहर/धोर: यह हाथ से बनी बारीक सुत की बड़ी चादर होती है जो सर्दियों में पहनी जाती है।
  • रुई की कमरी/मिरजर्क: यह रुई से भरकर बनाई जाती है जिसे मिरजई कहा जाता है।
  • कमरी/बंडी /बास्कट: यह शुरुआत की सर्दियों में पहनी जाती है और यह आधी आस्तीन कमर तक जैकेट होती है।
  • अंगरखा: यह बहुत लंबा नीचे तक झूलता हुआ कलीदार पहनावा होता है जिसे दरबारी ढंग का कुर्ता भी कहा जाता है।
  • पागयह राजपूतों ढंग की बड़ी पगड़ी होती है।

अन्य महत्वपूर्ण पुरषो की वेशभूषा (Famous Costumes of Haryana)

  • खंडवा: खंडवा भी पगड़ी का एक प्रकार है।
  • पागड़ी: मारवाड़ी लोगो द्वारा पहने वाली पगड़ी को पागड़ी कहा जाता है।
  • बंदर टोपी: यह कान, सिर व गले तक पहने जाने वाली टोपी होती है जो अधिकतर दिसम्बर व जनवरी के मौसम में पहनी जाती है।
  • गांधी टोपी: गांधी टोपी भी टोपी का एक प्रकार है।
[wp_ad_camp_2]

महिलाओं की वेशभूषा (Famous Costumes of Haryana)

हरियाणा राज्य में महिलाओं की प्राचीन व प्रसिद्ध वेशभूषा दामन कुर्ता है तो आइए देखते है हरियाणा में महिलाओं की वेशभूषा के ओढनियों के बारे मे विस्तारपूर्वक

इन्हें भी पढ़िए: हरियाणा के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यास (Famous litterateurs and novels of Haryana)

ओढनियों के प्रकार

  • ओढ़ना: गोटा लगी ओढ़ना जिसे ओढ़नी भी कहा जाता है यह महिलाओ द्वारा सिर पे ओढा जाता है
  • छ्यामा: यह पीले पाट की ओढ़नी होती है
  • लहरिया: यह बंधाई पद्धति से तैयार किया ओढना होता है
  • कमरी/कोटीयह पूरी या आधी आस्तीन की कमर तक की जैकेट होती है| इसे पहले विवाहित स्त्रियाँ ही पहनती थी
  • पीलिया: यह पीले रंग की ओढ़नी होती है जिसके किनारों पर लाल रंग की कढ़ाई की होती है यह बच्चे के जन्म पर पीहर वालो की तरफ से दिया जाता है जिसे महिलाये ओढ़कर जलवा पूजन या कुंआ पूजन करती है
  • ढिमाच/डिमास: यह रेशमी ओढ़नी होती है जो विवाह के समय दुल्हन द्वारा ओढ़ी जाती है
  • सोपली: यह गाढ़े लाल रंग की ओढ़नी होती है जिसे मांगलिक ओढ़नी भी कहा जाता है
  • गुमटी: यह सूती रंगीन कपड़े पर रेशमी बुंदियो से कढ़ाई की हुई ओढ़नी होती है
  • कंघ: यह गहरे लाल रंग की ओढ़नी होती है इसके अंदर कई तरह की जैसे बेल, फिरकीदार कढ़ाई पौधे आदि की कढ़ाई की होती है
  • फुलकारी: इसके चारों तरफ डब्बीनुमा आकार की कढ़ाई की होती है
  • दुकानिया: यह खद्दर का गहरे लाल रंग का ओढना होता है जो पीले रंग के के धागों से कढ़ाई किया हुआ होता है इसके सिर्फ किनारों पर पर ही कढ़ाई की जाती है
[wp_ad_camp_2]
  • चुंदड़ी: यह बिल्कुल पतली ओढ़नी होती है जिसके पल्ले लाल रंग के होते है
  • उल्टी लाम्मण का घाघरा: यह उल्टी लाम्मण का ऊँचा घाघरा होता है, जो प्राय: गूजरी पहनती थी
  • घाघरा – दामण: यह सूती कपड़े का बना होता है यार या लाल व काले रंग का होता है
  • घाघरीयह घाघरे का छोटा रूप होता है
  • आंगी: सूती कपड़े का यह वस्त्र कमीज या जम्फर के नीचे पहना जाता है
  • बोरड़ा: यह खद्दर के कपड़े का बना होता है और इस घाघरे के ऊपर फूल छपा हुआ होता है
  • लैह: यह नील रंगने सूती कपड़े का बना होता है जिसके ऊपर पीले पाट की कढ़ाई की होती है
  • मौडिया: यह नीले या काले पल्लों की रंगाई का बारीक़ ओढ़ना होता है
  • चांद तारा घाघरा: यह खद्दर के कपड़े का होता है जिसके ऊपर दूज के चांद व तारे ली कढ़ाई की होती है
  • कैरी: नीले रंग के खद्दर पर लाल टिकों वाले कपड़ों का घाघरा होता है
  • गुलडां की लैह: यह बंधाई पद्धति से रंगे हुए खद्दर से बना घाघरा होता है
  • खारा: यह चार नीले व चार लाल धागों की कढ़ाई से बना हुआ खद्दर का घाघरा होता है
  • बोल: सूती कपड़े पर रेशमी पट्टीदार कढ़ाई का ओढ़ना, बोल कहलाता है|

इन्हें भी पढ़िए: हरियाणा के प्रसिद्ध संग्रहालय (Famous Museums of Haryana)

अन्य महत्वपूर्ण महिलाओं की वेशभूषा(Famous Costumes of Haryana)

  • समीज: यह कमीज के नीचे पहनी जाती है
  • कमीज या कुर्ती: यह सलवार के ऊपर पहना जाता है
  • सलवार: यह कुर्ते के नीचे पहनी जाती है जो आजकल युवा पीढ़ी बहुत अपना रही है
  • जम्फर: यह शरीर के ऊपरी हिस्से में पहना जाता है
[wp_ad_camp_2]

नए महत्वपूर्ण महिलाओं की वेशभूषा(Famous Costumes of Haryana)

भारत में जातीयता, भूगोल, जलवायु और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं के आधार पर भिन्न-भिन्न प्रकार के वस्त्र धारण किये जाते हैं अभी भी ग्रामीण इलाकों में संस्कृति व पुराने रीति रिवाजों से वस्त्र धारण किये जाते है लेकिन शहरी लोगो मे यह संस्कृति धीरे बदल रही है तो आइये आपको बताते है कि कुछ नए वस्त्र जिनको आजकल हर व्यक्ति प्रयोग में ला रहा है

  • प्लाजो
  • साड़ी
  • लहंगा/लांचा
  • स्कर्ट
  • लैगी
  • फ़्रॉक
  • जीन्स और पेंट
[wp_ad_camp_2]

सोने हेतु हरियाणा की वेशभूषा(Famous Costumes of Haryana)

  • रजाई या सौड़: जो सर्दियों में ओढ़ी जाती है शहरी इलाकों में फोम वाली रजाई का प्रयोग किया जाता है
  • कम्बल: यह कपड़े, ऊन व रेशम का छोटा टुकड़ा होता है जिसका प्रयोग आजकल किया जा रहा है
  • गदेला: आज रुई से भरा हुआ होता है जो मंजी व बेड पर बिछाया जाता है
  • बिछौना: यह कपड़े से बना हुआ गदेला होता है जिसमे पुराने कटे फ़टे वस्त्र भरकर बनाया जाता है इससे देशी भाषा मे गूदड़ कहते है
  • दरी: यह मोती सुई के धागों से अलग अलग रंग की बनी होती है जो नीचे बिछाने के काम आती है
  • सौडियाखद्दर का गदेला को सौडिया कहते हैं।
  • सौड़खद्दर की रजाई को सौड़ कहते हैं।

बच्चों की वेषभूषा (Famous Costumes of Haryana)

  • फरगल: यह एक।प्रकार की टोपी होती है और सर्दियों के मौसम में ओढ़ी जाती है जिसकी झालर कमर तक लटकती रहती है
  • झुग्गा: यह छोटे बच्चों का पहनावा है

इन्हें भी पढ़िए: हरियाणा के प्रसिद्ध आभूषण व गहने (Famous Jewelry and Ornaments of Haryana)

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (Famous Costumes of Haryana)

  • हरियाणा राज्य का वस्त्र विज्ञान तकनीकी संस्थान: भिवानी में 1943 में बना था
  • राज्य की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी: भिवानी
  • एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्किट: रोहतक, शौरी कपड़ा मार्किट
  • सीसवाल सभ्यता के लोग उन, वस्त्र, खाल आदि बनाने में निपुण थे
  • हरियाणा राज्य में पगड़ी को राज्य का प्रतीक माना जाता है
  • महिलाओं द्वारा उपहार में दिये जाने वाला वस्त्र: तील
[wp_ad_camp_2]

आशा करते हैं कि हमारी टीम द्वारा दी गई जानकारी हरियाणा की वेशभूषा (Famous Costumes of Haryana) – हरियाणा जीके (Haryana GK) आपके लिए उपयोगी है तो कृपया हमें टिप्पणी करें। आपकी टिप्पणियों/सुझावों की अत्यधिक सराहना की जाएगी। यहां आने के लिए धन्यवाद. सादर-टीम Haryana Magazine

 

Note – The above given information has been published only after checking it once or twice. if there is still any error in the given information, then comment us below box so that we can correct the information.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us -

10,000FansLike

Most Popular

Recent Comments