back to top
Wednesday, February 12, 2025
HomeCurrent Affairsबेलारूस की आर्यना सबालेंका बनी 2024 डब्ल्यूटीए की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

बेलारूस की आर्यना सबालेंका बनी 2024 डब्ल्यूटीए की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

बेलारूस की आर्यना सबालेंका बनी 2024 डब्ल्यूटीए की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 2024 के लिए डब्ल्यूटीए (महिला टेनिस संघ) प्लेयर ऑफ द ईयर (वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) चुना गया है । यह पहली बार है जब आर्यना सबालेंका ने डब्ल्यूटीए का वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है।

महिलाओं की पेशेवर टेनिस की शासी निकाय डब्ल्यूटीए द्वारा मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय टेनिस मीडिया, डब्ल्यूटीए कैलेंडर वर्ष के समापन के बाद वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षकों का चयन करने के लिए मतदान करते  है।

बेलारूस की आर्यना सबालेंका बनी 2024 डब्ल्यूटीए की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
बेलारूस की आर्यना सबालेंका बनी 2024 डब्ल्यूटीए की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

आर्यना सबालेंका के अलावा, सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी की इतालवी युगल जोड़ी को वर्ष की युगल जोड़ी , एम्मा नवारो को सर्वाधिक सुधार वाली खिलाड़ी, पाउला बडोसा को वापसी करने वाली खिलाड़ी और लुलु सन को वर्ष की नवागंतुक खिलाड़ी चुना गया।

डब्ल्यूटीए वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी-आर्यना सबलेंका

2024 का वर्ष ,26 वर्षीय आर्यना सबलेंका के लिए एक बहुत ही सफल साल रहा है।

उन्होंने 2024 में अपने ऑस्ट्रेलियन ओपन एकल खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया और अपना पहला यूएस ओपन एकल खिताब जीता।

उन्होंने सिनसिनाटी ओपन और डोंगफेंग वोया-वुहान ओपन में डब्ल्यूटीए 1000 प्रतियोगिता भी जीते।

अक्टूबर 2024 में, वह पहली बार विश्व नंबर 1 रैंक की महिला खिलाड़ी बनीं और 2024 वर्ष के अंत तक विश्व नंबर 1 खिलाड़ी रहीं ।

डब्ल्यूटीए युगल वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – सारा ईरानी और जैस्मीन पाओलिनी

इतालवी जोड़ी, सारा ईरानी और जैस्मीन पाओलिनी को डब्ल्यूटीए युगल वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

इस इतालवी जोड़ी ने  2024 पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने 2024 रोलैंड गैरोस (फ्रेंच ओपन) में एक जोड़ी के रूप में अपना पहला फाइनल खेला।

वे रोम, इटली में आयोजित डब्ल्यूटीए मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाली पहली इतालवी जोड़ी बन गईं और उन्होंने इसी साल चाइना ओपन का खिताब भी जीता।

सर्वाधिक सुधार करने वाली खिलाड़ी-एम्मा नवारो

संयुक्त राज्य अमेरिका की एम्मा नवारो को 2024 में डब्ल्यूटीए सर्किट पर सर्वाधिक सुधार करने वाली खिलाड़ी चुना गया।

उन्होंने डब्ल्यूटीए 250 होबार्ट इंटरनेशनल में अपना पहला करियर खिताब जीता और 2024 में डब्ल्यूटीए इवेंट्स और ग्रैंड स्लैम के छह सेमीफाइनल में पहुंचीं।

वर्ष की नवागंतुक खिलाड़ी -लुलु सन

न्यूजीलैंड की महिला टेनिस पेशेवर खिलाड़ी लुलु सन को डब्ल्यूटीए ‘वर्ष की नवागंतुक खिलाड़ी’ चुना गया।

2024 सत्र की शुरुआत से पहले, लुलु को विश्व के शीर्ष 200 खिलाड़ियों में भी स्थान नहीं दिया गया था, लेकिन सत्र के अंत से पहले, वह दुनिया में 40वें स्थान पर थीं।

डबल्यूटीए (महिला टेनिस संघ) के बारे में

महिला टेनिस संघ (डबल्यूवाईए ) की स्थापना 1973 में दिग्गज अमरीकी टेनिस खिलाड़ी बिली जीन किंग ने की थी।

व्डबल्यूटीए महिला टेनिस पेशेवर खिलाड़ियों की विश्व शासी संस्था है।

यह डबल्यूटीए वर्ल्ड टूर का आयोजन करता है, जिसमें 50 से अधिक प्रतियोगिताएं और चार ग्रैंड स्लैम- ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन  शामिल हैं।

डबल्यूटीए मास्टर्स साल का आखिरी प्रतियोगिता होता है।

Note – The above given information has been published only after checking it once or twice. if there is still any error in the given information, then comment us below box so that we can correct the information.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us -

10,000FansLike

Most Popular

Recent Comments