भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने 11वें पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप 2024 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप का खिताब जीता।11वें पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप 2024 का फाइनल 4 दिसंबर 2024 को मस्कट, ओमान में खेला गया था।
![भारत ने पाकिस्तान को हराकर पांचवीं बार पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप जीता](https://haryanamagazine.com/wp-content/uploads/2024/12/भारत-ने-पाकिस्तान-को-हराकर-पांचवीं-बार-पुरुष-हॉकी-जूनियर-एशिया-कप-जीता-1024x500.png)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहा है। भारत की पुरुष टीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक और रिकॉर्ड पांचवीं बार एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीती है जिसका 8वां संस्कारण,इसी साल चीन में आयोजित किया गया था ।
अपराजित भारत ने अपना 5वां पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप खिताब जीता
इस पूरी प्रतियोगिता में भारतीय टीम अपराजित रहते हुए अपना पांचवां पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप खिताब जीता।
मस्कट में खेले गए फाइनल में, पाकिस्तान के कप्तान शैद हन्नान ने खेल के तीसरे मिनट में ही गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।
भारत की और से जबाब में अराजित सिंह हुंदल ने चार और दिलराज सिंह के एक गोल किया। मैच में पाकिस्तानी टीम ने पलटवार करने की कोशिश की, लेकिन सुफियान खान के दो और गोल के बावजूद, भारत ने अंत में मैच 5-3 से जीत लिया।
पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप में भारत की यह पांचवीं खिताबी जीत थी। 2024 संस्करण में अपनी जीत से पहले, भारतीय टीम ने 2023, 2015, 2008 और 2004 में खिताब जीता था।
मस्कट में खिताबी जीत पुरुष हॉकी टीम के कोच के रूप में दिग्गज पूर्व भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश के करियर की भी एक शानदार शुरुआत थी।
11वें पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप 2024 के बारे में
पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप 2024 के 11वें संस्करण का आयोजन एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा किया गया था, जो एशिया में खेलों की शासी निकाय है।
इसकी मेजबानी ओमान हॉकी एसोसिएशन ने 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2024 तक मस्कट में की थी। यह प्रतियोगिता 21 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए है
इस परतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया और उन्हें दो ग्रुप A और B में बांटा गया
ग्रुप A: भारत, थाईलैंड, चीनी ताइपे (ताइवान), दक्षिण कोरिया और जापान
ग्रुप B: पाकिस्तान, मलेशिया, चीन, ओमान और बांग्लादेश।
भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
2025 एफ़आईएच विश्व पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप के लिए छह टीमें क्वालीफाई हुई
11वां पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप 2024, भारत में होने वाले आगामी 2025 विश्व पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप के लिए एक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी था।
11वें पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप 2024 की छह शीर्ष टीमों ने 2025 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।
11वें पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप 2024 के अंत में शीर्ष छह टीमों भारत, पाकिस्तान, जापान, मलेशिया, बांग्लादेश और चीन थीं। चूंकि भारत विश्व कप का मेजबान देश है, इसलिए वह स्वतः ही इसके लिए क्वालीफाई कर चुका है। इस कारण , 7वें स्थान पर रहने वाली थाईलैंड की टीम ने भी 2025 विश्व कप में अपनी जगह बना ली है।
यह बांग्लादेश, चीन और थाईलैंड के लिए पहला एफ़आईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप होगा।
पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप के विजेता
पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप विजेताओं की सूची इस प्रकार है।
भारत इस टूर्नामेंट में पांच खिताब जीतकर सबसे सफल टीम है, जबकि पाकिस्तान 3 खिताब जीतकर दूसरे स्थान पर है।
संस्करण | चैम्पियनशिप का वर्ष | अतिथि देश | विजेता | उपविजेता |
1 | 1988 | कराची ,पाकिस्तान | पाकिस्तान | दक्षिण कोरिया |
2 | 1992 | क्वालालंपुर, मलेशिया | पाकिस्तान | मलेशिया |
3 | 1996 | सिंगापुर | पाकिस्तान | भारत |
4 | 2000 | क्वालालंपुर, मलेशिया | दक्षिण कोरिया | भारत |
5 | 2004 | कराची ,पाकिस्तान | भारत | पाकिस्तान |
6 | 2008 | हैदराबाद, भारत | भारत | दक्षिण कोरिया |
7 | 2012 | मलक्का, मलेशिया | मलेशिया | पाकिस्तान |
8 | 2015 | कुआंतन, मलेशिया | भारत | पाकिस्तान |
9 | 2021 | ढाका, बांग्लादेश | कोविड-19 के कारण रद्द कर दिया गया | |
10 | 2023 | सलालाह, ओमान | भारत | पाकिस्तान |
11 | 2024 | मस्कट, ओमान | भारत | पाकिस्तान |